
अल्मोड़ा जिले में लगातार पुलिस के द्वारा नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है और पुलिस ने नशे में धुत होकर नो एंट्री पर वाहन चलाने को लेकर चालक को गिरफ्तार कर उसका वाहन सीज कर दिया है। जानकारी के मुताबिक इंटरसेप्टर प्रभारी जीवन सिंह सामंत टीम के साथ चेकिंग पर थे और इसी दौरान वन- वे में शिखर तिराहा से एनटीडी की तरफ वाहन दौड़ाने पर वाहन संख्या यूके- 18एन – 7732 कार को रोककर चेक किया गया जिसमें वाहन चालक गजराज सिंह दानू निवासी हुलसनगंज बाजपुर उधम सिंह नगर शराब के नशे में पाया गया और वह नशे में इतना धुत था कि नो एंट्री में वाहन चला रहा था। तभी पुलिस ने शराब में धुत चालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया और साथ में कार को भी सीज कर दिया गया है।
