
अल्मोड़ा। जिले के द्वाराहाट में जेसीबी के ऊपर ढेर सारा मलबा गिरा और इस दौरान बड़े-बड़े पत्थर भी गिर गए इस कारण मलबे में दबने से हरियाणा निवासी चालक की मौत हो गई है। जेसीबी चालक सड़क निर्माण कार्य के दौरान जेसीबी चला रहा था और अचानक से काफी मलबा आ गया इससे चालक की मौत हो गई। पीएमजीएसवाई की ओर से असगोली पैठानी मोटर मार्ग का निर्माण किया जा रहा है और पहाड़ कटान के चलते बड़े-बड़े बोल्डर और मलबा जेसीबी के ऊपर आ गिरा, इस हादसे में हरियाणा निवासी चालक करतार सिंह मलबे में दब गया और उसकी मौत हो गई।

