अल्मोड़ा:- जिले में चरम पर पहुंचा पेयजल संकट….. एक महीने से बनी हुई है पानी की किल्लत

अल्मोड़ा। जिले में पेयजल संकट लगातार बढ़ता जा रहा है लमगड़ा, भैटुली, नगरखान आदि क्षेत्र में पानी की किल्लत बनी हुई है। बता दे कि ग्रामीण इलाकों में बीते एक माह से पेयजल संकट बना हुआ है। करोड़ों रुपए की पेयजल योजनाएं धरी की धरी रह गई हैं लोगों को एक बाल्टी पानी भी इन योजनाओं से नसीब नहीं हो पा रहा है।

आज शनिवार को जल संस्थान ने संकटग्रस्त सनयाड़ी, शीतलाखेत, लमगड़ा, भैटुली, नगरखान , डाबरी, जैंती समेत अनेक गांवों में टैंकर के माध्यम से पानी आपूर्ति की कोशिश की मगर फिर भी ग्रामीणों के लिए पानी कम पड़ रहा है। पानी के स्रोत सूख रहे हैं और नलों में पानी न आने के कारण ग्रामीण परेशान हैं। बारिश न होने के कारण प्राकृतिक स्रोत भी सूख चुके हैं और ऐसे में ग्रामीणों के सामने यह समस्या बनी हुई है कि पानी लाए तो लाए कहां से? जिसके चलते आज शनिवार को जल संस्थान ने टैंकर से पानी पहुंचाया मगर टैंकर का पानी भी पूर्ण रूप से पर्याप्त नहीं हो पा रहा है जिससे ग्रामीण काफी दुखी और आक्रोशित है।