अल्मोड़ा:- जागेश्वर धाम के कर्मचारियों के लिए लागू किया गया ड्रेस कोड…… पढ़े पूरी खबर

अल्मोड़ा। जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में अब कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड लागू कर दिया गया है। बता दें कि उत्तराखंड के कई मंदिरों में श्रद्धालुओं के लिए भी ड्रेस कोड लागू किया गया है लेकिन जागेश्वर धाम में कर्मचारियों के लिए ट्रैक सूट और टी-शर्ट लागू कर दिए गए हैं। अब इन्हें पहनकर ही कर्मचारी ड्यूटी करेंगे और ऑन ड्यूटी कर्मचारी रंग बिरंगे कपड़े नहीं पहन पाएंगे। कार्मिकों की पहचान दूर से ही हो पाएगी। बता दें कि जागेश्वर मंदिर समिति में कर्मचारियों के लिए अब तक ड्रेस कोड लागू नहीं था और यहां आने वाले श्रद्धालुओं तथा पर्यटकों को पूछताछ करने में काफी दिक्कतें होती थी जिसके बाद अब मंदिर में ड्रेस कोड लागू कर दिया गया है तथा दूर से आने वाले श्रद्धालुओं तथा पर्यटकों को यहां मंदिर के बारे में और अन्य स्थानों के बारे में पूछने में सहूलियत होगी। कार्मिकों के लिए नारंगी टी-शर्ट और लाल व नीले रंग का ट्रैक सूट निर्धारित किया गया है। इस यूनिफार्म में कर्मचारी अपनी ड्यूटी देंगे और कर्मचारियों की पहचान अलग से हो पाएगी।