
अल्मोड़ा। डाकघर अल्मोडा़ में डाक अधीक्षक आर0 के0 बिनवाल ने डाक विभाग द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ढाई आखर प्रतियोगिता के विजेता डॉ० पवनेश ठकुराठी को पुरस्कृत किया।
उत्तराखंड जोन से एकमात्र विजेता डॉ० पवनेश ठकुराठी को राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा पुरस्कार प्राप्त हुआ है। उन्हें पुरस्कार के रूप में दस हजार का चैक व प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। डॉ० पवनेश ने डाक विभाग, संचार मंत्रालय भारत सरकार द्वारा दिये गए विषय ‘2047 के भारत के लिए मेरा दृष्टिकोण’ विषय पर पत्र लिखा। उन्हें यह पुरस्कार 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की लिफाफा श्रेणी की प्रतियोगिता के अंतर्गत दिया गया।
डाक अधीक्षक बिनवाल ने बताया कि पूर्व में डॉ० पवनेश के पत्र को राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त हुआ था। ज्ञातव्य हो कि डॉ० पवनेश लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। अपने साहित्य लेखन से वे राष्ट्रीय- अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड को निरंतर गौरवांवित कर रहे हैं।
पुरस्कार वितरण समारोह में विशाल, ईशान, रवि व डाकघर के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

