Almora -: आगामी विधानसभा चुनाव के लिए डीएम वंदना सिंह ने दिए ये निर्देश

अल्मोड़ा की जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम वंदना सिंह ने आगामी विधानसभा चुनाव से संबंधित कुछ जानकारियां दी हैं। उन्होंने सूचित किया है कि बीते 8 जनवरी 2022 को चुनाव की घोषणा हो चुकी है तथा इसी घोषणा के साथ आदर्श आचार संहिता भी लागू हो चुकी हैं। जिसके अंतर्गत सभी राज्य मंत्री, दर्जा प्राप्त मंत्री, और सभी मंत्रियों पर इसके दिशा निर्देश प्रभावी होंगे।

तथा साथ में उनके द्वारा जानकारी दी गई है, कि आयोग ने चुनाव संबंधी कार्यक्रम निर्धारित कर दिए हैं जिसमें 21 जनवरी को अधिसूचना जारी होने की तिथि है, तथा 28 जनवरी 2022 को नाम निर्देशन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि, 29 जनवरी 2022 को नाम निर्देशन पत्रों की समीक्षा की तिथि, तथा 31 जनवरी 2022 को नाम वापसी की अंतिम तिथि व उसके पश्चात 14 फरवरी 2022 को मतदान की तिथि तथा 10 मार्च 2022 को चुनावों के परिणाम की तिथि घोषित की गई है। तथा उन्होंने बताया कि 12 मार्च 2022 को चुनाव संबंधी सभी कार्यक्रम संपन्न हो जाएंगे।