![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0064.jpg)
अल्मोड़ा| राजकीय पुस्तकालय और मल्ला महल में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने पहुंची जिलाधिकारी वंदना सिंह ने कहा कि पुस्तकालय में जल्द नई किताबों की व्यवस्था होनी चाहिए|
इस दौरान उन्होंने पुस्तकालय के संचालन और व्यवस्थाओं का जायजा लेकर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए|
उन्होंने कहा कि मल्ला महल में हर 3 माह में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा| जिसकी जिम्मेदारी सांस्कृतिक विभाग की होगी| स्थानीय स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों के लिए नियम बनाए जाएंगे| जिसके लिए किराए की दरें तय होंगी|
इस दौरान वहां क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी डॉ सी एस चौहान, आरईएस के ईई संजय भारती आदि शामिल रहे|
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0065.jpg)