अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र सौंपते हुए युवा कांग्रेस अल्मोड़ा के जिलाध्यक्ष निर्मल रावत द्वारा अल्मोड़ा नगर में तैनात एक महिला उप निरीक्षक पर अभद्रता का आरोप लगाया गया है। उन्होंने शिकायत पत्र में कहा है कि वह बीते शनिवार 9 जुलाई 2022 को दोपहर करीब 1:00 बजे स्कूटी से माल रोड में गोविंद बल्लभ पंत पार्क के समीप से 100 मीटर दूर प्रधान डाकघर जा रहे थे तभी उस दौरान एक महिला एसआई ने उन्हें रोका और अभद्रता की उन्होंने इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र सौंपा है और कहा है कि इस मामले में तुरंत कार्यवाही की जाए।
Recent Posts
- Uttarakhand:- अपने जन्मदिन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश की जनता को दिया गया बड़ा तोहफा….. पढ़े पूरी खबर
- Uttarakhand:- बद्री- केदार समेत इन मंदिरों के लिए तय हुई पैकेज दरें……इस माह से मिलेगी यह सुविधा
- Uttarakhand:- बारिश के बाद बंद है कुमाऊं की सड़के…… टनकपुर- पिथौरागढ़ नेशनल हाईवे बंद होने से हुआ करोड़ों का नुकसान
- अल्मोड़ा:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नंदा देवी मंदिर में किया पूजा- पाठ
- Uttarakhand:- अब अपनी मनमर्जी से बजट खर्च नहीं कर पाएंगे नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत