Almora -: जेल में बंद कैदी की मौत

अल्मोड़ा| जिले के जेल में बंद एक कैदी की मौत हो गई है| कैदी कई दिनों से अस्वस्थ चल रहा था|
जानकारी के अनुसार जिला कारागार में बंद बासभीड़ा चौखुटिया निवासी प्रयाग सिंह बिष्ट (62 ) पुत्र कमल सिंह पर पत्नी की हत्या करने का आरोप है| जिस कारण वह जेल में बंद है| बीते 25 जून से प्रयाग अस्वस्थ चल रहा था| इधर बुधवार को कैदी कि अचानक तबीयत बिगड़ गई| जिला अस्पताल में उपचार के दौरान कैदी ने दम तोड़ दिया| अल्मोड़ा जिला कारागार के अधीक्षक जयंत मांगती ने बताया कि कैदी बीते 1 साल से जेल में बंद है| बीते कुछ दिनों से वह अस्वस्थ चल रहा था| बुधवार को तबीयत ज्यादा खराब होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया|