Almora -: सवर्ण युवती से विवाह करने पर दलित नेता की हत्या, 12 दिन पहले हुआ था विवाह

अल्मोड़ा| जिले के भिकियासैंण में प्रेम विवाह करने पर ससुराल वालों ने अपहरण के बाद उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के दलित नेता जगदीश चंद्र की हत्या कर दी| वर्ग संघर्ष की आशंका में भिकियासैंण छावनी में तबदील हो गया है|


सल्ट के पनुवाधौखन निवासी जगदीश चंद्र पुत्र केश राम और भिकियासैंण गीता उर्फ गुड्डी ने बीते 21 अगस्त को गैराड़ मंदिर में प्रेम विवाह किया था| शादी से पहले गुड्डी अपने सौतेले पिता जोगा सिंह और सौतेले भाई गोविंद सिंह, भावना पत्नी जोगा सिंह के साथ रहती थी| दोनों का विवाह परिवार वालों को रास नहीं आया| बीते दिवस जगदीश के ससुराल वालों ने जगदीश चंद्र को भिकियासैंण में पकड़ लिया था| जिसके बाद वह लोग जगदीश चंद्र को एक गाड़ी से अपहरण कर ले गए| बेरहमी से जगदीश की हत्या कर दी गई| सूचना पर पुलिस और राजस्व की टीम ने देर शाम गाड़ी से जगदीश का लहूलुहान शव बरामद किया|
उत्तराखंड पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि, उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी से जगदीश चंद्र दो बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं|
तहसीलदार निशा रानी ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है| आरोपी पकड़ लिए गए हैं|
राजस्व पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं|
बताते चलें कि मृतक जगदीश चंद्र ने 2022 में सल्ट विधानसभा से उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था| वह प्लंबर का कार्य करता है और क्षेत्र में काफी लोकप्रिय भी है|