![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0064.jpg)
अल्मोड़ा। नगर में आज दिनांक 14 अक्टूबर 2022 को शुक्रवार के दिन पालिका टीम द्वारा मछली बाजार में 4 व्यापारियों का चालान काटा गया। यह चालानी कार्यवाही पालिका टीम द्वारा गंदगी मिलने के कारण की गई। बता दे कि नगर को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त करने के लिए पालिका टीम अभियान चला रही है। इसी अभियान के दौरान आज शुक्रवार को मच्छी बाजार में व्यापारियों से प्लास्टिक का प्रयोग न करने की अपील की गई तथा इस दौरान गंदगी मिलने पर 4 व्यापारियों के खिलाफ पालिका टीम ने चालानी कार्यवाही भी की। सफाई निरीक्षक लक्ष्मण भंडारी द्वारा बताया गया कि नगर को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त करने के लिए जागरूकता अभियान जारी है और मच्छी बाजार में चेकिंग के दौरान व्यापारियों से ₹600 का चालान भी काटा गया है।
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0065.jpg)