अल्मोड़ा- कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी की सदस्यता रद्द किए जाने के विरुद्ध किया विरोध…… पढ़ें पूरी खबर

अल्मोड़ा। जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मौन रहकर सत्याग्रह किया। बता दें कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी की सदस्यता रद्द किए जाने का विरोध किया और उन्होंने मौन सत्याग्रह करते हुए कहा कि अगर इसी तरह तानाशाही पूर्ण रवैया अपनाया गया तो उग्र आंदोलन के लिए कार्यकर्ता बाध्य होंगे।
आज दिनांक 12 जुलाई 2023 को बुधवार के दिन चौघानपाटा गांधी पार्क पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मौन सत्याग्रह शुरू किया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि मोदी सरकार देश की न्यायपालिका पर भी दबाव बनाने का काम कर रही है। राहुल गांधी पर आया हाई कोर्ट का फैसला अपने आप में सब कहानी कह देता है तथा विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि राहुल गांधी संसद में जनहित के सवालों को लेकर सबसे अधिक मुखर रहे। अडानी- मोदी के रिश्तो के बारे में जवाब देने में असमर्थ सरकार ने राहुल गांधी को फंसाने का षड्यंत्र रचा और षड्यंत्र रचकर उनकी सांसद सदस्यता रद्द की गई। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब तक पूर्व राष्ट्रीय राहुल गांधी की सदस्यता बहाल नहीं होगी तब तक कांग्रेस जन आंदोलन करती रहेगी।