अल्मोड़ा :- भंडारे के साथ भड़केश्वर महादेव में चल रहे अखंड रामायण का समापन

अल्मोड़ा। शिव मंदिर भड़केश्वर महादेव कोसी में अखंड रामायण के समापन के साथ भंडारे का आयोजन किया गया, पुरुषोत्तम मास के तत्पश्चात सावन पक्ष में भगवान भोलेनाथ के जयकारे के साथ गूंज उठा। भड़केश्वर महादेव मंदिर परिसर
जिसमें समस्त ग्रामवासी ग्राम सभा मटेला, क्षेत्रीय जनता एवं कोसी बाजार के समस्त व्यापारियों ने भगवान भोलेनाथ का गुणगान कर भव्य भंडारे का आयोजन किया।

बता दे कि श्रावण मास में जगह-जगह मंदिरों में रामायण पाठ का आयोजन किया जाता है इससे सुख, शांति की अनुभूति होती है और कोसी में भी भगवान शिव के मंदिर में रामायण पाठ और भंडारे का आयोजन किया गया जिसका सफलतापूर्वक समापन हो चुका है। बता दें कि रामायण पाठ का शुभारंभ 19 अगस्त 2023 को शनिवार के दिन प्रातः 11:00 बजे से शुरू किया गया और बीते रविवार को भंडारे के साथ इसका समापन किया गया।