अल्मोड़ा -: कल यहां सुनी जाएंगी बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतें

अल्मोड़ा| कल सुबह 11 बजे से विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच की ओर से सोमेश्वर में विद्युत उपभोक्ता शिविर आयोजित किया जाएगा| जिसमें विद्युत उपभोक्ताओं की शिकायतें और समस्याएं सुनी जाएंगी और बिलिंग, कनेक्शन, आपूर्ति संबंधी शिकायतें दर्ज की जाएंगी|


सामान्य शिकायतों को यूपीसीएल के अधिकारियों, कर्मचारियों की मौजूदगी में मौके पर ही निस्तारण किया जाएगा| इन शिकायतों को मंच के न्यायिक सदस्य चामू सिंह और तकनीकी सदस्य ओपी दीक्षित सुनेंगे| न्यायिक सदस्य चालू सिंह ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि शिकायत दर्ज करते वक्त मोबाइल नंबर, कनेक्शन संख्या मंच को उपलब्ध कराएं|