![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0064.jpg)
अल्मोड़ा| अल्मोड़ा लोक कलाकार महा संगठन की बैठक के दौरान रंगकर्मियों ने समस्याओं के समाधान पर चर्चा की|
इस दौरान कहा कि संस्कृति विभाग ने रंगकर्मियों और इससे जुड़ी संस्थाओं को 2 साल से भुगतान नहीं किया है| जिससे वे आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं| कहा गया कि अपनी संस्कृति को बचाने और सहेजने वालों के साथ यह अन्याय है| जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा| इसलिए प्रदेश के कलाकार और सांस्कृतिक संगठन अल्मोड़ा के गांधी पार्क में जुटेंगे और सरकार के खिलाफ जन आंदोलन की शुरुआत करेंगे|
इस दौरान लोक कलाकार महासंघ गोपाल चम्याल ने कहा कि कलाकार समाज के अभिन्न अंग है, लेकिन प्रदेश में उनकी अनदेखी हो रही है| पिछले 2 साल से संस्कृति विभाग ने कलाकारों और सांस्कृतिक संस्थानों को भुगतान नहीं किया है| ऐसे में वे नए कार्यक्रम पेश नहीं कर पा रहे हैं|
लोकनायक दीवान कनवाल ने कहा कि 60 वर्ष से अधिक उम्र के कलाकारों को पेंशन नहीं मिली है| ऐसे में कलाकारों के लिए बनी नीति खोखली साबित हो रही है|
कार्यक्रम का संचालन देवेंद्र भट्ट ने किया|
इस दौरान महिला उपाध्यक्ष ममता वाणी, शीला पंत, सोनिया चौहान, महासचिव दयानंद कठैत, उपसचिव इंदर गोस्वामी एसएसजे छात्र अध्यक्ष पवन कार्की, छात्रा उपाध्यक्ष रुचि कुटाई, संयुक्त सचिव करिश्मा तिवारी आदि शामिल रहे|
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0065.jpg)