
संकुल केन्द्र- बासोट (भिकियासैंण) में सपनों की उड़ान कार्यक्रम – 2025 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख – भिकियासैंण दिगंबर सिंह डंगवाल व विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान – बासोट शिवानी भण्डारी द्वारा किया गया। मंचस्थ अतिथियों में नन्दकिशोर उप्रेती, के.आर. धौलाखंड़ी, दानसिंह कड़ाकोटी, देवेन्द्र सिंह, भावना देवी,जीवन सिंह डंगवाल व मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि द्वारा सरस्वती माँ की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके उपरांत मंचस्थ अतिथियों का स्वागत रा.आ.प्रा.वि.- बासोट के प्रधानाध्यापक डी.एस. गिरी जी द्वारा किया गया। बच्चों को ज्येष्ठ प्रमुख ,ग्राम प्रधान – बासोट , इण्टर कालेज बासोट की प्रधानाचार्या कुसुम भटृ व नन्दकिशोर उप्रेती जी द्वारा शुभकामनाएं देने के साथ बासोट संकुल का नाम ब्लॉक व जिला स्तर पर रोशन करने को प्रेरित किया। संकुल समन्वयक – बसोट ठाकुरपाल सिंह द्वारा मंचस्थ अतिथियों का स्वागत करने के साथ सपनों की उड़ान कार्यक्रम पर स्मृति चिन्ह भेंटकर अतिथियों का सम्मान किया। इसके उपरांत ब्लॉक समन्वयक क्रीड़ा किशन सिंह भण्डारी द्वारा सपनों की उड़ान कार्यक्रम के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गयी। इस कार्यक्रम में सफल संपादन में संकुल के शिक्षकों दिग्पाल सिंह, जावेद हसन,दीवान सिंह, मणिका पाठक,कंचना वर्मा, अनुप रावत, दीवानसिंह, सहदेव सिंह,रमेश चन्द्र जोशी आदि द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका निभायी गयी। सपनों की उड़ान कार्यक्रम के तहत नीबू चम्मच दौड़ प्रतियोगिता में अभिभावक दीक्षा नेगी (विनोली) ने प्रथम व सरस्वती देवी (चनुली) ने द्वितीय,कुर्सी दौड़ में दीक्षा नेगी (विनोली)प्रथम व पार्वती देवी (सीम) द्वितीय, लोक वाद्य यंत्र में रा.प्रा.वि.- विनोली प्रथम,रा.उ.प्रा.वि.- सीम द्वितीय लोकगीत/लोकनृत्य में रा.उ.प्रा.वि.-प्रथम, रा.प्रा.वि. द्वितीय, रा.आ.प्रा.वि.तृतीय निपुण भारत, आर.टी.ई. , उल्लास नाटक में रा.उ.प्रा.वि.- सीम प्रथम,इ.का.-बासोट द्वितीय, रा.प्रा.वि.- विनोली तृतीय शैक्षिक स्टाल में रा.उ.प्रा.वि.-सीम प्रथम,रा.आ.प्रा.वि.-बासोट द्वारा द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सभी बच्चों द्वारा सक्रिय प्रतिभाग किया गया।इस अवसर पर सामुदायिक शिक्षिका गीता देवी, आंगनबाड़ी कार्यकत्री देवन्ती देवी, सन्तोषी देवी, अभिभावक गीता देवी, दीपा देवी, हेमा देवी आदि उपस्थित थे। सपनों की उड़ान कार्यक्रम का संचालन कृपाल सिंह शीला ने किया।