
अल्मोड़ा। जिले में आज रविवार की शाम को खूब जमकर बारिश हुई जिला मुख्यालय में भारी बारिश के कारण उमस से भी काफी हद तक राहत मिली है। हालांकि इस दौरान लोगों को काफी समस्याओं का भी सामना करना पड़ा और आसमान से मात्र 1 घंटे के अंतर्गत काफी अधिक पानी बरसा।
अचानक हुई बारिश से लोग अपने रोजमर्रा के कार्य करने में भी असमर्थ रहे। हालांकि भारी बारिश के बाद फिलहाल जिले में उमस से राहत मिली है। आज सुबह से ही अल्मोड़ा में काफी अधिक गर्मी महसूस हो रही थी और बारिश के बाद काफी हद तक लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वर्तमान समय में अल्मोड़ा जिला मुख्यालय में तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

