
अल्मोड़ा| आज 2 अक्टूबर यानी महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती के उपलक्ष पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा अल्मोड़ा में सिकुड़ा के समीप स्थित राम सिंह धोनी पार्क में स्वच्छता अभियान चलाया गया|
इसके बाद गांधी पार्क में बापू की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी|
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष दर्शन रावत, जिला महामंत्री प्रकाश सिंह बिष्ट, नगर अध्यक्ष चंदन बहुगुणा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष कन्हैया बिष्ट, ग्रामीण मंडल महामंत्री कनक, नगर महामंत्री पारस कांडपाल, ग्रामीण मंडल उपाध्यक्ष शुभम चौहान, बालम बोरा आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहें|
