
अल्मोड़ा| महिला कल्याण संस्था के सभी पदाधिकारी तथा सदस्यों ने एक बैठक आयोजित की और इस में आने वाली महिला होलिकोत्सव की तैयारियों का भी जायजा लिया गया| महिलाओं द्वारा विचार व्यक्त किए गए इस वर्ष हम लोग महिला सशक्तिकरण के लिए भरसक प्रयास करेंगे और इसके साथ ही इस वर्ष महिला होली के द्वारा और उस के माध्यम से अल्मोड़ा शहर की साफ सफाई पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा| साफ सफाई एवं कूड़ा प्रबंधन हेतु विभिन्न गांवों व मोहल्लों में विभिन्न सूक्ति वाक्य द्वारा महिलाओं को जागरूक किया जाएगा एवं महिला स्वाग प्रतियोगिता में सफाई के लिए जागरूकता अभियान को मंच पर प्रदर्शित किया जाएगा|
इस बैठक में सभी महिलाओं ने यह संकल्प लिया कि इस वर्ष महिला होली में पिछले वर्ष से भी अधिक महिला दलों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है अतः उन्हें विशेष तैयारियां करनी होगी|
बैठक की अध्यक्षता रीता दुर्गापाल ने की| संचालन मीता उपाध्याय तथा पुष्पा सती द्वारा किया गया बैठक में संस्था की सभी महिलाएं सुनैना मेहरा, आशा कर्नाटक, मंजू जोशी ,आशा पंत, इंदिरा लोहानी रमा जोशी, राधिका जोशी, ममता चौहान, मंजू रावत, दीपा जोशी दीपा सतीश जोशी, चंद्रा अग्रवाल सरला बिष्ट, अदिति पांडे , अंजू अग्रवाल, अनुराधा अग्रवाल आदि उपस्थित रहे|
