अल्मोड़ा -: गहनों की सफाई के नाम पर ठगी, दो गिरफ्तार

अल्मोड़ा| जिले के जैंती तहसील क्षेत्र के एक गांव में दो ठगों ने गहनों की सफाई के नाम पर वृद्धा के 3 तोले के गलोबंद का एक बड़ा हिस्सा साफ कर दिया| जब मामले का पता चला तो पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया| जिनसे पूछताछ की जा रही है|


मिली जानकारी के अनुसार जैंती तहसील के अंतर्गत आराखेत में गहनों की सफाई करने वाले दो लोग पहुंचे| दोनों गांव में एक वृद्धा के घर पहुंचे| जहां उन्होंने महिला को अपने झांसे में लिया और उनकी बातों में फंसकर सफाई के लिए तीन तोले का गलोबंद दे दिया| दोनों ने सफाई के नाम पर सोने का बड़ा हिस्सा ही साफ कर लिया और वहां से रफूचक्कर हो गए| वजन में कमी लगने पर महिला को ठगों का एहसास हुआ और उन्होंने उसकी जानकारी ग्रामीणों को दी| ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को गिरफ्तार किया| जिनसे पूछताज चल रही है| अब तक मामले में पुलिस को कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है|
बता दें कि 10 दिन पूर्व भनोली में भी गहनों की सफाई के नाम पर एक महिला को चूना लग चुका है| पुलिस इस घटना को जोड़कर भी ठागों से पूछताछ कर रही है|