

अल्मोड़ा। जिले में पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के चालान काटे हैं। प्रभारी यातायात और इंटरसेप्टर सुमित पांडे ने टीम के साथ एलआरसाह रोड पर चेकिंग अभियान चलाया इस दौरान पुलिस ने नो पार्किंग जोन में खड़े 20 वाहन चालकों को मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान काटा इस दौरान पुलिस द्वारा निर्देश दिए गए कि वाहन चालक अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करें वाहन इधर-उधर खड़े करने के चलते यातायात व्यवस्था बिगड़ रही है और यातायात व्यवस्था को सुचारू, सुरक्षित व सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए वाहन चालकों से अपील की गई कि वह अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़ा करें इस दौरान टीम द्वारा 20 वाहन चालकों के चालान किए गए हैं।

