Almora -: जिले में 9 केंद्रों में होगी सीडीएस की परीक्षा

अल्मोड़ा| जिलेभर में संघ लोक सेवा आयोग की नई दिल्ली की ओर से रविवार को सीडीएस और एनए परीक्षा कराई जाएगी| एसडीएम सदर गोपाल चौहान के अनुसार केंद्रों में परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार नियत तिथि को सुबह 9:00 से शाम 5:00 बजे तक होगी| संबंधित परीक्षा केंद्रों में 200 मीटर परिधि में ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर पाबंदी होगी| 5 से अधिक व्यक्ति झुंड बनाकर एक स्थान पर एकत्रित नहीं होंगे| जीआईसी अल्मोड़ा, जीजीआईसी, एआईसी ,आर्य कन्या इंटर कॉलेज, एसएसजे मिडिल केंपस, विवेकानंद इंटर कॉलेज रानीधारा , विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर जीवन धाम अल्मोड़ा, ऐडम्स गर्ल्स इंटर कॉलेज अल्मोड़ा एवं राजकीय गर्ल्स पॉलिटिकल पातालदेवी में परीक्षाएं कराई जाएंगी|