
अल्मोड़ा। थर्टी फर्स्ट यानी कि 31 दिसंबर की रात के जश्न के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। पुलिस का कहना है कि 31 दिसंबर को जिले में कोई भी शराब पीकर या फिर अति उत्साहित होकर हुड़दंग ना मचाए क्योंकि जिले के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रहेगी। और यदि कोई भी व्यक्ति रात में शराब पीकर मिला तो उसे तुरंत सलाखों के पीछे डाल दिया जाएगा। तथा शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालक के खिलाफ भी कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
दरअसल 31 दिसंबर 2021 की रात को अल्मोड़ा के कई होटल और रिसॉर्ट में जश्न का आयोजन किया गया है ऐसे में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने 31 दिसंबर की रात को जश्न के लिए कुछ निर्देश दिए हैं। पुलिस का कहना है कि रात्रि में शराब पीकर यहां-वहां हुड़दंग मचाने पर पुलिस संदिग्ध के खिलाफ कार्यवाही करेगी। तथा जश्न में शामिल हुए लोग अपनी गाड़ी को यहां वहां सड़कों पर पाक ना करें ऐसे में पुलिस उनकी गाड़ी को जप्त कर लेगी। चालक अपने वाहनों को पार्किंग स्थल पर ही पार्क करें तथा दुपहिया वाहन चालक हेलमेट पहने। यदि किसी व्यक्ति के पास लाइसेंस का हथियार है भी तो उसे हथियार के साथ आयोजन स्थल पर नहीं जाने दिया जाएगा आयोजन स्थल पर किसी भी प्रकार का हथियार ले जाना प्रतिबंधित होगा।
तथा नाइट कर्फ्यू का पालन करते हुए रात्रि 11:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक कोई भी व्यक्ति जिले में कर्फ्यू के दौरान दिए गए निर्देशों को ना तोड़े। तथा 10:00 बजे बाद किसी भी आयोजन की अनुमति नहीं दी जाएगी। तथा जिले के चौराहों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी। पुलिस ने यह निर्देश जिले के लोगों की सुरक्षा के लिए दिए हैं और यदि इन निर्देशों का पालन नहीं किया गया तो पुलिस द्वारा इस मामले में कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

