
अल्मोड़ा| यह मामला रानीखेत तहसील के एक राजस्व क्षेत्र से आया है जहां किशोरी से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है| परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर लिया है| आरोपी पीड़ित का पड़ोसी है|
रानीखेत के एक राजस्व क्षेत्र के एक युवक पर पड़ोसी नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोप है तहरीर पर अल्मोड़ा कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है| पीड़िता जिला अस्पताल में उपचार को पहुंची थी जहां जांच के बाद परिजनों को नाबालिक के साथ दुष्कर्म का पता चला मामले को लेकर पीड़ित की बहन की ओर से पुलिस को तहरीर सौंपी गई कोतवाल अरुण कुमार ने कहा कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर लिया गया है| मामला राजस्व क्षेत्र का है|
