
अल्मोड़ा। जिले के रानीखेत क्षेत्र में एनएच पर बुलडोजर ने 18 निर्माण ध्वस्त किए घिंघारीखाल से लेकर कठपुड़िया तक सड़क के किनारे निर्माण को हटाया गया। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद सड़क पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्यवाही शुरू हो गई है और घिंघारीखाल से लेकर कठपुडियां मोटर मार्ग तक पुलिस तथा प्रशासन की मौजूदगी में 18 निर्माण हटाए गए और सलाह दी गई कि भविष्य में कोई अतिक्रमण न करें। लोगों ने कई स्थानों पर अस्थाई निर्माण किए हुए थे जिसे जेसीबी के माध्यम से ध्वस्त कर दिया गया। बताया गया है कि यह कार्यवाही यातायात व्यवस्था को सुचारू करने के लिए की गई है और हाई कोर्ट के दिए गए निर्देशों का यहां पर पालन किया जा रहा है। हालांकि इस दौरान विरोध का मामला सामने नहीं आया जो की राहत की बात है। कुछ लोगों ने स्वयं ही निर्माण हटाने की कार्यवाही शुरू कर दी और कई लोगों ने वहां अस्थाई रूप से भी निर्माण किया हुआ था जिसे ध्वस्त कर दिया गया है। यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।

