अल्मोड़ा:- कॉपर लाइन को फाइबर लाइन में अपग्रेड कर बीएसएनएल उपभोक्ताओं को देगा हाई इंटरनेट की सौगात

बीएसएनएल उपभोक्ताओं को बड़ी सौगात देने जा रहा है। बता दें कि भारत संचार निगम लिमिटेड यानी कि बीएसएनएल अब कॉपर लाइन को फाइबर लाइन में अपग्रेड करने जा रहा है जिससे उपभोक्ताओं को हाई इंटरनेट की सौगात मिलेगी। स्पीड कन्वर्जन योजना के तहत उपभोक्ताओं को इसके लिए भुगतान नहीं करना होगा और उपभोक्ताओं को 10 की जगह 300 एमबीपीएस की स्पीड और निशुल्क कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। अल्मोड़ा नगर के बीएसएनएल उपभोक्ताओं को जल्द ही कॉपर लाइन से निजात मिलेगा।

बता दे कि अब तक लैंडलाइन सेवाएं लंबे तारों पर निर्भर थी और तार टूटने से आए दिन संचार सेवाएं बाधित होने से उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है मगर अब इन्हें फाइबर लाइनों से जोड़ा जाएगा इसके लिए उपभोक्ताओं को कोई भुगतान नहीं करना होगा। स्पीड कन्वर्जन योजना में उपभोक्ताओं को माडम और इंस्टॉलेशन का खर्चा नहीं देना होगा बल्कि योजना के तहत आने वाला खर्च सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।