
अल्मोड़ा। जिले के धौलछीना निवासी युवक की भवाली में हुए सड़क हादसे के दौरान मौत हो गई। बता दे कि भैंसियाछाना के कनारीछिना हटोला निवासी दो युवक राजेंद्र सिंह और पुष्कर सिंह की हादसे के दौरान मौत हो गई है। वह रुद्रपुर में नौकरी करते थे राजेंद्र सिंह गांव के अपने साथी पुष्कर के साथ छोटे भाई के जनेऊ संस्कार में शामिल होने के लिए गांव आया था और खूब धूमधाम से कार्यक्रम संपन्न करने के बाद वह दूसरे दिन अपने दोस्त के साथ नौकरी में लौटा तथा घर से कुछ दूर पहुंचने पर सड़क हादसे में दोनों की मौत हो गई।
राजेंद्र अपने दोस्त पुष्कर के साथ उसकी बाइक से 3 दिन पूर्व ही गांव लौटा था घर में खुशी का माहौल था और सब नाचने गाने में व्यस्त थे भाई का जनेऊ कार्यक्रम भी संपन्न करवाया और शुक्रवार को दोनों नौकरी के लिए वापस लौटे परिजनों ने भी घर से हंसी खुशी विदा किया मगर रास्ते में यह हादसा हो गया और राजेंद्र का छोटा भाई उसकी मौत से सदमे में है।

