अल्मोड़ा। जिले के मेडिकल कॉलेज में काफी समय के प्रयासों के बाद अब जाकर ब्लड बैंक का शुभारंभ हो गया है। सामाजिक कार्यकर्ता संजय पांडे द्वारा ब्लड बैंक के लिए काफी समय से प्रयास किया जा रहे थे उन्होंने राज्य के उच्च अधिकारियों से भी इस मामले में बात की और उसके बाद आज मेडिकल कॉलेज में ब्लड बैंक का शुभारंभ कालेज के प्राचार्य प्रोफेसर चंद्र प्रकाश भैसोड़ा द्वारा किया गया और काफी समय से ब्लड बैंक के लिए प्रयास करने पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर चंद्र प्रकाश भैसोड़ा द्वारा शॉल ओढ़ाकर सामाजिक कार्यकर्ता संजय पांडे को भी सम्मानित किया गया। ब्लड बैंक के शुभारंभ के बाद अब मरीजों को ब्लड के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा और उन्हें काफी सहूलियत होगी।
Recent Posts
- Uttarakhand:- अपने जन्मदिन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश की जनता को दिया गया बड़ा तोहफा….. पढ़े पूरी खबर
- Uttarakhand:- बद्री- केदार समेत इन मंदिरों के लिए तय हुई पैकेज दरें……इस माह से मिलेगी यह सुविधा
- Uttarakhand:- बारिश के बाद बंद है कुमाऊं की सड़के…… टनकपुर- पिथौरागढ़ नेशनल हाईवे बंद होने से हुआ करोड़ों का नुकसान
- अल्मोड़ा:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नंदा देवी मंदिर में किया पूजा- पाठ
- Uttarakhand:- अब अपनी मनमर्जी से बजट खर्च नहीं कर पाएंगे नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत