
अल्मोड़ा। जनसंघ के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय के 107वें जन्मदिवस को पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क पांडेखोला में मनाया गया। इस दौरान उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। उनके जन्म दिवस पर एक विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया जिसमें जागेश्वर विधानसभा से विधायक मोहन सिंह ने एकात्मक मानववाद पर बोलते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने कहा था कि समाज के अंतिम छोर में खड़े व्यक्ति को विकास की मुख्य धारा से जोड़ना हम सबकी जिम्मेदारी है और इसके अलावा जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा का कहना था कि अंतोदय का नारा देने वाले दीनदयाल उपाध्याय के अनुसार यदि हम एकता चाहते हैं तो हमें भारतीय राष्ट्रवाद को समझना होगा और भारत की जान से जुड़ी राजनीति और सामाजिक नीति ही देश के भाग्य को बदलने का सामर्थ रखती है।
बता दे कि इस दौरान कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा,जागेश्वर विधायक मोहन सिंह मेहरा,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सह- प्रभारी गोविन्द पिलख्वाल,पूर्व जिलाअध्यक्ष अरविन्द बिष्ट,जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी,प्रकाश भटृ,जिला महामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट,ललित मोहन दोसाद, जिला मंत्री महेश बिष्ट,संजय डालाकोटी, देवाशीष नेगी,राजेन्द्र बिष्ट, जगत तिवारी ,नगर अध्यक्ष मोनू साह,जिला कार्यकारिणी सदस्य गोधन सिहं भैसोडा़, बलवंत सिहं गैडा़,जैती भनोली मंडल अध्यक्ष कुन्दन नगरकोटी,दन्या मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सिहं डसीला ,नगर महामंत्री मनोज जोशी,महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष किरन पंत,नगर कोषाध्यक्ष दिनेश मठपाल,अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष राजा खान,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष लीला बोरा,महामंत्री रेखा आर्या,मुस्तकीम मलिक,दर्शन रावत,नमो ऐप के जिला संयोजक कृष्ण बहादुर सिहं,निखिल टम्टा,आशीष गुरुरानी,सौरभ वर्मा, अनुसूचित मोर्चा पूर्व अध्यक्ष चन्दन लाल टम्टा,धर्मवीर आर्या,अजय वर्मा,पंकज जोशी,गरीमा धपोला,खीमानंद पालीवाल आदि लोग उपस्थित हुये।
