अल्मोड़ा -: भाजपा कार्यकर्ताओं ने समर्पण दिवस के रूप में मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि, पढ़ें पूरी खबर

भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 55वीं पुण्यतिथि आज अल्मोड़ा नगर तथा ग्रामीण मंडल द्वारा समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई|


यहां अल्मोड़ा पांडेखोला दीनदयाल उपाध्याय पार्क में आयोजित कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और अल्मोड़ा के पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों पर चलने का हम सभी ने संकल्प लेना चाहिए जिस प्रकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय नए समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति के विकास के पक्षधर थे, उसी दिशा में आज भारतीय जनता पार्टी काम कर रही है|


कैलाश शर्मा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने कहां था जिस प्रकार आत्मा के लिए प्यार, मस्तिष्क के लिए विचार और पेट के लिए आहार यह बहुत ही आवश्यक बताया है उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों को आत्मसाथ करने का संदेश कार्यकर्ताओं को दिया|


नगर मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा नगर अध्यक्ष अमित साह, जिला उपाध्यक्ष बीना नयाल, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष लीला बोरा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेंद्र चंद्र जोशी, जिला कार्यकारिणी सदस्य चंपा पांडे, जगत भट्ट, चंदन बहुगुणा, नमन गुरुरानी, प्रकाश सिंह बिष्ट, मनोज जोशी आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

वही समर्पण दिवस के अवसर पर अल्मोड़ा ग्रामीण मंडल के कार्यक्रम में ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष प्रेम सिहं लटवाल , जिला मीडिया प्रभारी भाजपा राजेंद्र बिष्ट, अध्यक्ष राजेंद्र लटवाल, शक्ति केंद्र संयोजक रविंद्र खोलिया, सुंदर लटवाल , जगत तिवारी, वैभव, राजेश खोलिया, मोहित लटवाल, सोबन सिंह , दीपा लटवाल, राधा लटवाल, हेमा लटवाल, शोभा देवी, प्रेमा देवी ,बबीता आदि कार्यकर्ता ने अपना समर्पण पंडित दीनदयाल उपाध्याय और उनके आदर्शों में चलने का संकल्प लिया।