
अल्मोड़ा। आज दिनांक 25.05.2023को भारतीय जनता पार्टी अल्मोडा़ की विधानसभा कार्यसमिति की बैठक पार्टी कार्यालय पाताल देवी में हुई। बैठक में नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू ने सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री मनोज जोशी व अर्जुन बिष्ट ने किया। जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने आगामी कार्यक्रमों के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की। उन्होने कहा कि सभी बूथ समितियों का गठन लगभग पूर्ण कर लिया गया है तथा पन्ना प्रमुख का कार्य जहाँ बचा है उसे समय रहते पूर्ण कर ले 28 मई तक किसी भी हालत में इसे पूरा करने को कहा गया है। साथ ही मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने 30 मई से 30 जून तक होने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा की। कैलाश शर्मा ने कहा कि आज विश्व मे नरेन्द्र मोदी की कार्यप्रणाली से भारत का विशिष्ट स्थान बन गया है ये हम सभी के लिए गर्व की बात है तथा 2024 में फिर से सरकार बनाने के लिये हम सभी को मिलजुलकर काम करना होगा और भारत को विश्व गुरु बनाने में अपना योगदान देना होगा।उन्होने कहा आज देश को मोदी की जरुरत है ये हम सभी की जिम्मेदारी है और इस दौरान आगामी 30.5.2023से शुरु होने वाले महासंपर्क अभियान की जिम्मेदारी सौपी गयी।मन की बात व बूथ सशक्तिकरण के बारे में जिले की प्रगति के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा की।बैठक मे प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व अध्यक्ष रवि रौतेला, लता बोरा,वरिष्ठ कार्यकर्ता रणजीत सिंह भंडारी, पूर्व जिलाध्यक्षअरविन्द बिष्ट ,पूर्व जिलाध्यक्ष ललित लटवाल ,जिलाउपाध्यक्ष महिपाल बिष्ट,कैलाश गुरुरानी,आनन्द डंगवाल,बीना नयाल,जिला मंत्री महेश बिष्ट,जिला मिडिया प्रभारी राजेन्द्र बिष्ट, जिला सह मिडिया प्रभारी जगत तिवारी ,अल्पसंख्यक मोर्चा मुस्तकीम मलिक ,महिला मोर्चा अध्यक्ष लीला बोरा,जिलाकार्यसमिति सदस्य कविंद्र पान्डे,ललित मेहता,देवेन्द्र सिहं सत्यपाल,अमर सिंह मेहता,कृष्ण बहादुर,निर्मला जोशी,डा०इंदु प्रभा जोशी,रमा जोशी,जगदीश तिवारी,दर्शन रावत,प्रेम लटवाल,संजय बिष्ट,मंगल रावत,महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष लीला बोरा,जिलामहामंत्री रेखा आर्या, लता पान्डे,अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष विरेन्दर कुमार,युवा मोर्चा नगरध्यक्ष चन्दन बहुगुणा,अनुसूचित जाति मोर्चा नगरध्यक्ष पंकज बिष्ट,ललिता बिष्ट,मनीष बिष्ट,सुन्दर मटियानी,कमल अधिकारी, तारा जीना,युवामोर्चा जिलामहामंत्री प्रकाश बिष्ट,नमन गुरुरानी,भावना तिवारी,गंगा बिष्ट ,आशीष कुमार हितेश भटृ ,राजेन्द्र कुमार टम्टा,पीयुष कुमार,श्याम पान्डे,अजय वर्मा,गोविन्द सिहं बिष्ट,दीपक आधिकारी,दीपक कपूर ,एस कुमार,नन्दन सिह,कन्हैया बिष्ट,दिक्षित जोशी,सुनिल कुमार जोशी,मनीष जोशी,हंसी मेहरा,लता पान्डे, भगवान सिहं,रवि कुमार आदि उपस्थित थे।
