अल्मोड़ा:- भाजपा ने आपातकाल के दौर को याद कर मनाया “काला दिवस”, पढ़ें पूरी खबर

अल्मोडा।आज भारतीय जनता पार्टी हवालबाग मंडल के द्वारा रामलीला मैदान खत्याड़ी में 25 जून 1975 की आपातकाल की घटना को काला दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री ललित लटवाल जी के द्वारा आपातकाल की घटनाओं का जिक्र करते हुए इसे लोकतंत्र व मौलिक अधिकारों की हत्या तथा भारत के इतिहास में शर्मनाक घटना बताया। कार्यक्रम में दूसरे वक्ता के रूप में प्रदेश अध्यक्ष युवामोर्चा कुन्दन लटवाल ने भी इसे लोकतंत्र की शर्मनाक घटना करार दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रकाश बिष्ट के द्वारा की गई तथा संचालन मंडल महामंत्री मदन बिष्ट ने किया।
कार्यक्रम में प्रधान विनोद कनवाल, प्रधान अर्जुन बिष्ट, प्रधान राजेंद्र लटवाल, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य आनन्द कनवाल, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राहुल बिष्ट, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य महेंद्र रावत, प्रधान फडका मनोज बिष्ट (मुन्ना), बहादुर कनवाल, सिद्धपुर कुमान से धन सिंह नेगी, रोहित नेगी, डूंगर राम, राजेंद्र राम, युवा मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य मनोज कनवाल ( मोनू) अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के मुस्तकीन मलिक, गोविंद सिंह, अर्जून बिष्ट, वरिष्ठ कार्यकर्ता टिकम सिंह लटवाल जी,भुवन ठठवाल, नरेंद्र कनवाल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Recent Posts