अल्मोड़ा -: भाजपा ने नियुक्त किए मंडलों के प्रभारी, जगदीश को हवालबाग तो देवाशीष को जैती का प्रभारी बनाया

अल्मोड़ा| भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद मंडलों के प्रभारियों की भी घोषणा कर दी है|


जिस क्रम में जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह डंगवाल को मजखाली, जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट को सोमेश्वर, प्रकाश भट्ट को शाही देवी, जगदीश तिवारी को हवालबाग, ललित दोसाध को अल्मोड़ा नगर, इंद्र सिंह को अल्मोड़ा ग्रामीण, महेश सिंह बिष्ट को ताकुला मंडल, संजय डालाकोटी को भैंसियाछाना, कैलाश गुरुरानी को जागेश्वर, महिपाल सिंह बिष्ट को दन्या, देवाशीष नेगी को जैती भनोली तथा राजेंद्र सिंह बिष्ट को लमगड़ा मंडल का प्रभारी नियुक्त किया गया है|