
अल्मोड़ा| जिले में निजी टीकाकरण केंद्र नहीं होने से वयस्क टीका लगाने को भटक रहे हैं| केंद्र नहीं होने से वयस्कों को सतर्कता डोज नहीं लग पा रही है| वहीं सरकारी टीकाकरण केंद्रों में पहुंचे लोगों को बैरंग वापस लौटना पड़ रहा है| ऐसे में अब विभाग के प्रति भी लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है| लोगों का कहना है कि सरकार और विभाग को इस ओर ध्यान देना चाहिए|
बताते चलें कि बीते 10 अप्रैल से केंद्र सरकार ने वयस्कों की तीसरी डोज का टीकाकरण शुरू करने के आदेश जारी किए थे| दूसरी डोज लगाते हुए 9 माह पूरे होने पर वयस्कों को सिर्फ निजी टीकाकरण केंद्रों में ही तीसरे रोज का टीका लगाया जाने का आदेश जारी हुआ था| वहीं निजी केंद्रों में टीके का मूल्य भी तय किया गया है| लेकिन अल्मोड़ा जिले में निजी टीकाकरण केंद्र नहीं होने से अब वयस्कों की मुश्किल बढ़ गई है| केंद्र न होने के कारण वयस्क को फिलहाल तीसरी दोस्त नहीं लग पा रही है| कई लोगों को दूसरे डोज लगाए 9 महीने का समय पूरा हो गया है लोगों को मोबाइल में कई दिनों से टीका लगाने के लिए मैसेज आ रही है लेकिन जब मैसेज के बाद लोग टीका लगाने सरकारी केंद्रों पर पहुंच रहे हैं तो वहां से उन्हें बैरंग लौटा दिखाया जा रहा है| कोरोना टीके को लेकर सही जानकारी के अभाव में लोग इधर-उधर भटक रहे हैं| सरकार और विभाग से उचित व्यवस्था की मांग की जा रही है|

