अल्मोड़ा (बड़ी खबर) -: छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट मामले में 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

अल्मोड़ा| शहर में बीते देर शाम 2 छात्रों के गुटों के बीच हुए मारपीट में 3 छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है|


बता दें कि सोमवार को अल्मोड़ा नगर में अल्मोड़ा इंटर कॉलेज के पास 2 छात्रों के गुटों में झड़प हो गई| आरोप लगाया जा रहा है कि एक गुट के छात्र ने दूसरे गुट के एक छात्र पर धारदार हथियार से हमला किया| बीचबचाव कर रहे दो अन्य छात्र भी घायल हुए हैं| तीनों को बेस अस्पताल में भर्ती किया गया|
कोतवाल राजेश कुमार के अनुसार, छात्रों के दो गुटों में हुए विवाद के बाद 3 छात्रों को चोट आई थी| जिनको कल अस्पताल में भर्ती कराया गया था| पुलिस ने मामले में दीपक सिराड़ी, आशीष जोशी और राहुल बिष्ट के खिलाफ धारा 323, 504 तथा धारा 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है| फिलहाल मामले में पूछताछ जारी है|
घायल छात्रों के नाम –
नीरज बिष्ट , गौरव लटवाल, दीपक कैड़ा है|
तीनों को झगड़े के दौरान घायल अवस्था में आसपास उपस्थित लोगों ने अस्पताल भर्ती किया था|