अल्मोड़ा- भारतीय जनता पार्टी की संपन्न हुई बैठक…….. वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित

अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी की बैठक पार्टी कार्यालय में सम्पन्न हुई जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने की तथा संचालन प्रबुद्ध सम्मेलन के संयोजक कैलाश गुरुरानी ने किया। 25 जून 1975 को आपातकाल के दौरान जेल में रहे पार्टी के वरिष्ठ नेता शिव राणा , रणजीत सिंह भंडारी को शाल ओढाकर व पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। वरिष्ठ नेता व शिक्षाविद् शिव सिहं राणा व रणजीत सिंह भंडारी भाजपा के पूर्व में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर चुके है व भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री भी रहे हैं । मुख्यवक्ता प्रदेश उपाध्यक्ष बलवन्त सिहं भौर्याल ने कहा कि हमारे कई नेताओं ने तत्कालीन इन्दिरा सरकार के दौरान यातनाए व जेल की यातनाए सही।मुख्य रुप से अटल बिहारी बाजपेयी ,लाल कृष्ण आडवाणी,अरुण जेठली,जार्ज फर्नाडीज जैसे वरिष्ठ नेताओं को जेल में डाला गया,उस दौरान प्रेस पर भी प्रतिबंध लगाकर तानाशाही का प्रमाण दिया।जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने कहा आपातकाल के समय तत्कालीन सरकार ने हिटलरशाही का परिचय दिया।उन्होने कार्यक्रम में आये सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारणीय सदस्य व पिथौरागढ़ सह प्रभारी गोविन्द पिलख्वाल, प्रदेश कार्यकररणीय सदस्य व पूर्व जिला अध्यक्ष रवि रौतेला, कॉपरेटिव बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल,जिला उपाध्यक्ष आनंद डंगवाल, मीना भैसोड़ा, कैलाश गुरुरानी, जिलामंत्री महेश बिष्ट, दीपक साह कन्नू, वंदना आर्य,राजेंद्र बिष्ट ,सह मिडिया प्रभारी जगत तिवारी,जगदीश तिवारी,नगर अध्यक्ष अमित शाह मोनू , ग्रामीण अध्यक्ष प्रेम लटवाल,संजय सिंह,लक्ष्मण सिंह डसीला, हरीश प्रसाद,भूपाल सिंह परिहार,अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजा खान, महिला मोर्चा की अध्यक्ष लीला बोरा, बलवंत सिंह गैड़ा, बबीता आर्य, डॉ इंदु प्रभा जोशी,नगर महामंत्री अर्जुन बिष्ट, मनोज जोशी, मुस्तकीम मलिक,रूप सिंह बिष्ट, हितेश भट्ट,पारस कांडपाल,चंदन बहुगुणा, महेंद्र सिंह बिष्ट, बालम सिंह रावत, महेंद्र सिंह ,चंद्रा जोशी आदि उपस्थित थे।