अल्मोड़ा:- विधानसभा जागेश्वर में संपन्न हुआ भारतीय जनता पार्टी का लाभार्थी सम्मेलन

अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी का लाभार्थी सम्मेलन विधानसभा जागेश्वर की लमगढा़ में सम्पन्न हुआ, कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने की तथा उन्होंने अतिथियों का स्वागत भी किया। उनका कहना था कि आने वाले 2024 में जागेश्वर विधानसभा से पूरे लोकसभा क्षेत्र में सबसे अधिक मतों से जीत दिलाकर एक कमल संसद मे पहुँचाने मे अपना योगदान देगें ,संचालन जिलामंत्री व समस्त कार्यक्रमों के जिला सह संयोजक संजय डालाकोटी ने व मंडल महामंत्री विजय सतवाल , दिनेश पांडे ने किया। कार्यक्रम की मुख्यवक्ता प्रदेश सह प्रभारी व उत्तर प्रदेश की ढौरहरा सीट से सांसद रेखा वर्मा ने लाभार्थी सम्मेलन मे कहा कि हमारी केन्द्र सरकार के नौ साल पूर्ण हो गये है।हमारी सरकार गरीब कल्याण के लिए संकल्प बद्ध है जिस प्रकार से हमारी सरकार ने अनेकों ऐतिहासिक काम किये है वह किसी से छिपे नही हैं।कोरोना काल मे जिस प्रकार दुनिया मे अफरा- तफरी फैली हुई थी,और ना कोई वैक्सीन ना ही कोई दवाईयां बन पायी थी फिर भी हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बड़ी सूझबूझ से देश की जनता को इस महामारी से बचाने का सराहनीय काम किया।वही हमारे देश के वैज्ञानिकों ने वैक्सीन, दवाइयां,सैनीटाजर,मास्क, अपने देश में निर्मित कर देश को ही नही अपितु दुनिया को बचाने का काम किया। मोदी ने कोई भूखा पेट न रहे इसलिए निशुल्क राशन वितरण किया तथा निशुल्क वैक्सीन की व्यवस्था कर अपने देश ही नही दुनिया को बचाने में अहम भूमिका निभाई। विदेशों में फसे भारतीय नागरिकों को निकालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई,ये हमारे देश के प्रधानमंत्री की कार्यकुशलता का ही नतीजा है कि हम सुरक्षित रह पाये तथा हर घर नल से जल ऐसा केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ आमजन को मिल रहा है। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष व महासम्पर्क अभियान के विधानसभा संयोजक प्रकाश भट्ट, जिला मंत्री संजय डालाकोटी, जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख विक्रम बगड़वाल, जिला पंचायत सदस्य त्रिलोक रावत, देवकी बिष्ट ,महिला मोर्चा की सोशल मीडिया प्रदेश सह प्रभारी पूनम पालीवाल, महिला मोर्चा की जिला महामंत्री रेखा आर्य, मंडल अध्यक्ष खीम सिंह बिष्ट, कुंदन नगरकोटी, लक्ष्मण सिंह डसीला ,हरीश प्रसाद, महामंत्री मनोहर सिंह ,महेंद्र सिंह, इंद्र सिंह डसीला,जगदीश काण्डपाल,कुंदन सिंह बिष्ट,शंकर सिंह मनराल,प्रकाश आर्य, भगवत फर्त्याल,प्रेम सिंह,मंडल उपाध्यक्ष हरिश बिष्ट, अमरनाथ सिंह बोरा, हरीश बोरा, हरीश सिंह बिष्ट ,दीवान सिंह बोरा,मंडल मिडिया प्रभारी रमेश बोरा, अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष प्रकाश आर्य, महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष ललिता ढेला,धना धौनी, हयात सिहं धौनी,आदि उपस्थित थे।