अल्मोड़ा:- लाभार्थी संपर्क अभियान के लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आयोजित की बैठक

अल्मोड़ा। आज दिनांक 13 फरवरी 2024 को भारतीय जनता पार्टी द्वारा लाभार्थी संपर्क का अभियान आयोजित किया गया। बता दें कि यह एक दिवसीय कार्यशाला जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा की अध्यक्षता में आयोजित हुई और इसका संचालन रवि रौतेला द्वारा किया गया। बैठक पाताल देवी भारतीय जनता पार्टी अल्मोड़ा कार्यालय में हुई।

अभियान में मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता लोकसभा प्रभारी दर्जा राज्य मंत्री सुरेश भट्ट लोकसभा के संयोजक तथा दर्जा मंत्री शिव सिंह बिष्ट, लोकसभा सह प्रभारी दीपक मेहरा, लोकसभा संयोजक लाभार्थी संपर्क अभियान के गणेश भंडारी, लाभार्थी संपर्क अभियान प्रदेश सहसंयोजक व दर्जा राज्य मंत्री रमेश गढ़िया, बागेश्वर जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देवी, लोकसभा लाभार्थी संपर्क सहसंयोजक लाभार्थी संपर्क अभियान के लोकसभा सहसंयोजक रवि रौतेला तथा जिलाध्यक्ष अल्मोड़ा रमेश बहुगुणा और जिला अध्यक्ष बागेश्वर इन्द्र फसर्वा, जिला अध्यक्ष पिथौरागढ़ गिरीश जोशी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रजलित कर किया गया और सुरेश भट्ट का स्वागत पुष्प गुच्छ तथा शाल ओढ़ाकर किया गया। इसके अलावा अन्य अतिथियों का स्वागत भी पुष्प उच्च तथा मालाओं से किया गया। मंच का संचालन लोकसभा सहसंयोजक रवि रौतेला द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सभी चार जिलों के कार्यकर्ता, पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्य वक्ता सुरेश भट्ट ने सभी पदाधिकारी और लाभार्थी संपर्क अभियान के तहत जानकारी और प्रशिक्षण दिया। इस दौरान बताया गया कि कैसे सभी पदाधिकारियो को अपने बूथों में जाकर केंद्र सरकार की सभी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने वाले लाभार्थियों से संपर्क करना है और हर लाभार्थी तक पहुंचना है। इसके अलावा जिन लाभार्थियों ने पीएम आवास, किसान फसल बीमा योजना तथा अन्य योजनाओं का लाभ प्राप्त किया है उनकी वीडियो बनाकर सरल एप या नमो एप में डाउनलोड भी करनी है और यह कार्यक्रम 1 मार्च से 3 मार्च तक पूर्ण करना है।