अल्मोड़ा:- हवालबाग ब्लॉक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आगमन को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने की बैठक

अल्मोड़ा। आज दिनांक 7 फरवरी 2024 को भारतीय जनता पार्टी की बैठक पार्टी कार्यालय पाताल देवी में जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में 10-02-2024 को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को “मातृ शक्ति आजिविका” महोत्सव हवालबाग अल्मोड़ा में आगमन की तैयारी को लेकर चर्चा हुई ।

बैठक में सभी पार्टी पदाधिकारियो को अलग अलग जिम्मेदारी दी गयी।बैठक में अल्मोड़ा बागेश्वर दुग्ध संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष गिरीश खोलिया का स्वागत किया गया जिसके बाद जिला मंत्री संजय डालाकोटी के चचेरे भाई,नगर महामंत्री मनोज जोशी के ताऊ ,व किसान मोर्चा के पूर्व जिला महामंत्री नवीन बिष्ट के चाचा के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिये प्रार्थना की गई। बैठक में जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा,प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा,पूर्व दर्जा मंत्री व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोविन्द पिलख्वाल, जिला महामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट, ललित दोसाद,पंचायत प्रकोष्ठ महेश नयाल,महिला मोर्चा की प्रदेश सोशल मिडिया प्रभारी पूनम पालीवाल,अरविन्द बिष्ट,जिला उपाध्यक्ष प्रकाश भटृ,कैलाश गुरुरानी,महिपाल बिष्ट,मीना भैसोडा़,जिला मंत्री देवशीष नेगी,वंदना आर्या,दीपक साह कन्नू,महेश बिष्ट,जिला मिडिया प्रभारी राजेन्द्र बिष्ट,आई० टी०शैल के जिला संयोजक गोविन्द मटेला,सह मिडिया प्रभारी जगत तिवारी,सागर गंगोला,जगदीश तिवारी ,ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रेम लटवाल,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राजन चन्द्र जोशी,प्रकाश बिष्ट,सुन्दर मटियानी,मनीष बिष्ट,कन्हैया बिष्ट,जगत भटृ,कनक पंत,हरीश बिष्ट,सी०एल०टम्टा,सुरेश लोहनी,ललित खोलिया,रवि कुमार आदि उपस्थित थे।