
अल्मोड़ा | 1 सितम्बर 2022 को अल्मोड़ा जिले के लमगडा ब्लाक के ग्राम ल्वाली में जगमोहन दीनदयाल ग्रामीण स्वरोजगार संस्था के द्वारा क्षेत्र को हर्बल बनाने के अभियान के अंतर्गत ग्रामवासियों की एक कार्यशाला का आयोजन किया गया| जिसमें जडी़-बूटी की खेती को बढ़ावा देने व क्षेत्र को हर्बल बनाने हेतु संस्था व ग्रामीणों के बीच विचार विमर्श किया गया।
इसी क्रम में संस्था के अध्यक्ष हर सिंह गहतोड़ी व सचिव हरीश सनवाल द्वारा एलोवेरा, गिलोय , तुलसी , तेज पत्ता रोजमेरी आदि की खेती को बढ़ावा देने व उनकी उपयोगिता पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला|
उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा अल्मोड़ा व नैनीताल जिले के विभिन्न गॉंवों व स्कूलों में पिछले कई वर्षो से योग आयुर्वेद व स्वरोजगार को बढ़ावा देने व नशा मुक्ति हेतु जागरूकता कार्यक्रमों व शिविरों का आयोजन किया जाता रहा है वही क्षेत्र के नव युवकों को स्वरोजगार से जोड़ने के प्रयास किये जा रहे हैं।
कार्यक्रम में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बड़े भाई नरेंद्र सिह धौनी ने भी प्रतिभाग किया| उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि सर्वप्रथम गॉंवों में मूलभूत सुविधाओं जैसे उच्च शिक्षा व स्वरोजगार की उचित व्यवस्था होनी चाहिए| इसके अभाव में उत्तरवखण्ड में पलायन दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है व कृषि कार्य को जंगली जानवरों द्वारा नष्ट किया जाता रहा है| यह भी पलायन का मुख्य कारण है| इस ओर भी सरकार को भी ध्यान देना चाहिए| जिससे पलायन रूक सके व पहाड़ के युवाओं को रोजगार से जोड़ा जा सकें। कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष हरीश गहतोडी , सचिव हरीश चन्द्र सनवाल, कोषाध्यक्ष अरविंद बिष्ट, वरिष्ट सदस्य गोविन्द सिंह बिष्ट, ग्राम प्रधान दिनेश धोनी, समेत गाँव के दो दर्जन से अधिक महिलाओ व पुरुषों द्वारा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया|
