अल्मोड़ा:- “विश्व स्वास्थ्य दिवस” के अवसर पर विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित किया गया जागरुकता शिविर

उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के दिशा निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष , जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा श्रीकांत पाण्डेय के मार्गदर्शन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा के आदेशानुसार दिनांक 07/04/2026 को “विश्व स्वास्थ्य दिवस” के अवसर पर तहसील विधिक सेवा समिति रानीखेत की सचिव/ सिविल जज जूनियर डिवीजन रानीखेत जसमीत कौर द्वारा ग्राम- थापला रानीखेत में विधिक जागरूकता शिविर व स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।जसमीत कौर द्वारा उपस्थित लोगों को मानसिक स्वास्थ्य देखभाल अधिनियम, 2017, क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट (पंजीकरण और विनियमन) अधिनियम, 2010 व कंज्यूमर प्रोटेक्शन अधिनियम के अंतर्गत मरीजों के अधिकार,नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100, निःशुल्क विधिक सहायता, पॉक्सो अधिनियम, पीसी व पीएनडीटी अधिनियम, एनडीपीएस अधिनियम आदि विषय में भी जानकारी दी गई। निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उपस्थित व्यक्तियों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच,ब्लड प्रेशर, सुगर, एनीमिया व आंखों की भी जांच की गई व दवाइयां वितरित की गई। शिविर में अधिकार मित्र मो. वसीम व कंचन आर्या उपस्थित रहें।

Leave a Reply