
उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष , जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा श्रीकांत पाण्डेय के मार्गदर्शन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा शचि शर्मा द्वारा आज दिनांक 23/03/2026 को जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास बोर्ड अल्मोड़ा में विधिक सहायता केंद्र का निरीक्षण किया व विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर का आरम्भ नालसा थीम गीत (एक मुठ्ठी आसमान) चलाकर किया गया। शिविर में उपस्थित भूतपूर्व सैनिकों को निःशुल्क विधिक सहायता, नालसा हेल्पलाइन नंबर,नालसा वीर परिवार सहायता योजना 2025 आदि के विषय में जागरूक किया गया एवं पंपलेट वितरित किए गए। शिविर में अधिकार मित्र उपस्थित रहे।

