अल्मोड़ा:- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार अधिकार मित्रों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में चलाया गया जागरूकता अभियान

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा की सचिव शचि शर्मा के आदेशानुसार समस्त जनपद में चलाये जा रहे “गुरु शक्ति-न्याय शक्ति: ज्ञान से न्याय की ओर” दो दिवसीय जागरुकता अभियान के अनुक्रम में आज दिनांक 07/09/2025 को अधिकार मित्र प्रकाश राम, नीमा कोहली, भावना तिवारी, नीमा बिनवाल, रंजीता, शोभा लोहनी, अनीता आर्या, बीना देवी, विजय टम्टा, दीपा चौधरी आदि द्वारा ग्राम-नौसार, फाराखोली, बधाण, दुनाड़, कार्चूली, बरतोला, खरजों आदि में जागरुकता शिविरो का आयोजन किया गया व उपस्थित व्यक्तियों को मौलिक अधिकार और कर्तव्य, बाल अधिकार एवं संरक्षण, महिला सुरक्षा कानून, पर्यावरण संरक्षण, साइबर सुरक्षा, मादक द्रव्यों के सेवन की रोकथाम और विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम के अंतर्गत निःशुल्क कानूनी सहायता आदि विषयों के संबंध में जागरूक किया गया व बच्चों को सशक्त नागरिक बनाने में अध्यापक की महत्वपूर्ण भूमिका के विषय पर भी चर्चा की गई।आगामी 13/09/2025 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के विषय जानकारी दी गई व उक्त अभियान से संबंधित पंफ्लेट वितरित किये गए।