
अल्मोड़ा। जिले के लोहाघाट से एक ऐसी खबर सामने आई है जहां पर कारीगर बारात में खाना बनाने के लिए आए थे मगर उनमे खूनी संघर्ष शुरू हो गया। बता दे कि कारीगरों में काफी झगड़ा हो गया जिसके चलते एक कारीगर के पेट में चाकू भी घोप दिया गया और उसके हालात काफी गंभीर हैं। जिसके चलते उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक लोहाघाट नगर पालिका के बारात घर में देर रात टेंट हाउस में खाना बनाने वाले दो कारीगरों का किसी बात को लेकर विवाद हो गया और विवाद बढ़ने पर कारीगर मुकेश ने चाकू से दूसरे कारीगर हिमांशु तिवारी पर वार किया जिससे हिमांशु गंभीर रूप से घायल हो चुका है और उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। थाना प्रभारी के अनुसार आरोपित मुकेश को पूछताछ के लिए थाने लेकर आया गया है।

