
अल्मोड़ा| एसएसपी अल्मोड़ा के कुशल नेतृत्व में ईनामी अपराधियों की ताबड़तोड़ गिरफ्तारी हो रही है|
चौखुटिया पुलिस ने 5 हजार के ईनामी वाण्टेड लूट के मुख्य आरोपी जगदीश सिंह उर्फ जगत सिंह को दिल्ली से गिरफ्तार किया है| कब्जे से लूटी गई 57 हजार रुपये की सोने की चैन बरामद हुई है|
बताते चलें कि दिनांक 18.12.2022 को चौखुटिया निवासी ललित सिंह से आरोपी उसका मोबाइल, चैन व अन्य सामान छीनकर भाग गये थे।
3 लोगों ने मिलकर लूट की घटना को अंजाम दिया था|
मुख्य आरोपी जगदीश सिंह उर्फ जगत सिंह है| इसके अलावा रमेश चन्द्र जोशी उर्फ रामू कट्टा
और नरेन्द्र सिंह शामिल थे|
घटना को अंजाम देने के बाद से तीनों आरोपी फरार थे| एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा प्रत्येक अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु 5000/- रुपये का ईनाम घोषित किया गया था।
इनामी अभियुक्त रमेश चन्द्र जोशी उर्फ रामू कट्टा व नरेन्द्र सिंह को चौखुटिया पुलिस ने विगत दिनों गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
अब बचा था घटना का मुख्य आरोपी/पांच हजारी ईनामी जगदीश सिंह उर्फ जगत सिंह, जिसे चौखुटिया पुलिस द्वारा साइबर सेल की सहायता से दिनांक- 20.02.2023 को ब्लॉक बी, गंगा विहार, सराय काले खां निकट फ्लाईओवर दिल्ली से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से वादी ललित सिंह के गले से लूटी गई सोने की चैन कीमत करीब 75, 000 रुपये को बरामद किया गया।
आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म कुबूल किया और उसके बाद उसे जेल भेज दिया गया है|
