
अल्मोड़ा| जागेश्वर धाम में अवैध शराब के खिलाफ आंदोलन लगातार जारी है| आज शनिवार को पवित्र जागेश्वर धाम में बिक रही अवैध शराब के विरोध में एक जनसभा कर विरोध प्रदर्शन किया गया| इस दौरान यह तय किया गया कि जब तक अवैध शराब के खिलाफ कोई ठोस रणनीति तय नहीं की जाएगी तब तक यह आंदोलन चलता रहेगा| मंदिर से लगे गांव के आसपास के सभी गांव में अब तक लगभग 25 से 30 तक युवा मदिरापान से अल्प आयु में ही अपनी जान गवा चुके हैं|
इस शराब विरोधी आंदोलन को कुछ लोग देवदार, रेता-बजरी अन्य चीजों से जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं| इन लोगों द्वारा आंदोलन को प्रभावित करने के लिए अन्य विषय डाले जा रहे हैं, जिन विषयों का शराब विरोधी मुहिम से कोई संबंध नहीं है|
जागेश्वर धाम को नशा मुक्त करने के लिए यह आंदोलन तीसरे दिन भी जारी है और जब तक इस पर कोई कार्यवाही नहीं होगी तब तक जारी रहेगा| इस आंदोलन में महिलाएं, पुरुष, युवा वर्ग सभी बुद्धिजीवी वर्ग सम्मिलित हो रहे हैं| और जागेश्वर धाम को नशा मुक्त बनाने में अपना सहयोग प्रदान कर रहे हैं| आगे भी वह इस आंदोलन को करते रहेंगे|
इस आंदोलन में जेष्ठ प्रमुख धौलादेवी योगेश भट्ट, पूर्व प्रधान भगवान भट्ट, नव युवक मंगल दल जागेश्वर के अध्यक्ष रवि कुमार, विजय कुमार, सुरेश राम, गोकुल प्रसाद, नवीन कुमार, अमित कुमार, अनिल कुमार, मयंक कुमार, राजा कुमार, जीवन प्रसाद तथा दर्जनों की संख्या में अन्य लोग उपस्थित रहे|

