
अल्मोड़ा| महिला सुरक्षा की ओर एक और कदम उठाया गया हैं|
अल्मोड़ा पुलिस के महिला हेल्प डेस्क के ये मोबाईल नम्बर चौबीसों घंटे उपलब्ध रहेंगे|
थाना स्तर पर शिकायत निवारण तंत्र को सुदृढ़ बनाने तथा महिलाओं, बच्चों व वरिष्ठ नागरिकों की थाने में स्थापित महिला हेल्प डेस्क तक पहुंच को सुगम बनाए जाने एवं उनके मध्य आपसी समन्वय तथा विश्वास को बढ़ाने के उद्देश्य से थानों में स्थापित महिला हेल्प डेस्क के प्रभारियों को निम्न सी0यू0जी0 नंबर उपलब्ध कराये गये हैं।
महिला सुरक्षा हेतु अल्मोड़ा पुलिस के ये हेल्पलाईन नम्बर 24X7 उपलब्ध रहेंगे, इन मोबाईल नम्बरों का संचालन थाने में नियुक्त महिला हेल्प डेस्क में नियुक्त महिला पुलिस कर्मियों द्वारा किया जायेगा। कोई भी महिला निसंकोच अपने थाना क्षेत्र के हेल्प डेस्क के इन मोबाईल नंबरों पर अपनी शिकायत स्थानीय पुलिस को दे सकती है। जिस पर पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही कर पीड़ित महिला की शिकायत और समस्याओं का समाधान किया जाएगा|
