अल्मोड़ा:- जीजीआईसी में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव

अल्मोड़ा के पीएम श्री राजा आनंद सिंह जीजीआईसी का वार्षिकोत्सव काफी धूमधाम से मनाया गया। पीएम श्री राजा आनंद सिंह जीजीआईसी अल्मोड़ा का वार्षिकोत्सव बुधवार को काफी धूमधाम से मनाया गया और इस दौरान छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया तथा मुख्य अतिथि के तौर पर विधायक मनोज तिवारी भी वहां पर उपस्थित रहे जिन्होंने छात्राओं को कहा कि लक्ष्य प्राप्ति के लिए एकाग्रता, निरंतरता और योजनाबद्ध तरीके से मेहनत की आवश्यकता है। उन्होंने उत्तराखंड बोर्ड के हाई स्कूल और इंटर बोर्ड परीक्षा में 60 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाली छात्राओं को इस दौरान मेडल भी पहनाया इसके साथ-साथ जो छात्राएं खेलकूद, भाषण, वाद- विवाद, संगीत आदि में उत्कृष्ट प्रदर्शन करती हैं उन्हें भी सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति प्रतियोगिता और एनएमएमएसएस प्रतियोगी परीक्षा में चयनित छात्राओं को भी पुरस्कार प्रदान किया गया। छात्राओं ने भी रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया और प्रधानाचार्य विजया पंत ने विद्यालय की वार्षिक आख्या प्रस्तुत की।

Leave a Reply