अल्मोड़ा:- जिले के इस क्षेत्र में पूर्व विधायक कैलाश शर्मा द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र का किया गया उद्घाटन

अल्मोड़ा। आज दिनांक 07–03-2024 को भारतीय जनता पार्टी के ग्रामीण मंडल में ढौरा ग्राम पंचायत में आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन पूर्व विधायक कैलाश शर्मा के द्वारा किया गया तथा एक सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता वरिष्ठ जन सुन्दर सिंह सतपाल ने की तथा संचालन ग्राम प्रधान कमल अधिकारी ने की। इस अवसर पर बोलते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने कहा केन्द्र सरकार व राज्य सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। योजनाओं को पात्र लोगों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी हम सभी जनप्रतिनिधि और पार्टी कार्यकर्ताओं की है। उन्होंने कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आने वाले 5 वर्षों के लिए गरीब अन्न योजना के माध्यम से निशुल्क अनाज वितरण किया जा रहा है।

किसान सम्मान निधि, निशुल्क कुटीर ज्योति योजना,उज्जवला गैस योजना,श्रद्धा पेंशन योजना,एक ही परिवार के दोनों को पेंशन की व्यवस्था,तथा हम सब के आराध्य भगवान् श्री राम का भव्य व दिव्य मंदिर बनकर आज तैयार है,हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री द्वारा कठोर नकल विरोधी कानून लाकर युवाओं के हित में काम किया है। समान नागरिक संहिता कानून लाकर पूरे देश में एक उदाहरण के रूप में है।साथ दुग्ध संघ के अध्यक्ष गिरीश खोलिया ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा दुग्ध व्यवसाय करने वाले लोगों के लिए पशु चारा व भूसा में कास्तकारो के लिए 70 प्रतिशत तक की सब्सिडी देकर किसान के हित में काम किया है।भाजपा के मंडल अध्यक्ष प्रेम लटवाल ने कहा केंद्र और राज्य सरकार की ऐसे दर्जनों योजनाएं हैं जो महिलाओं और वरिष्ठ जनों के लिए चलाई जा रही है इसका लाभ हर पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए हमारी पार्टी के समस्त कार्यकर्ता लगे हुए हैं।सभा में राजेंद्र बिष्ट ,युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष कन्हैया बिष्ट,ललित खोलिया, दीपेंद्र राणा,भानु अधिकारी, शुभम चौहान, कनक पंत,पूर्व कनिष्ठ प्रमुख लमगड़ा अशोक जोशी,भगवत सिंह, प्रकाश आर्य,नंदन सिंह,दीपक अधिकारी,चंदन बोरा,राजेंद्र सिंह,जीवन मलवाल,अनूप बिष्ट,हरीश सिंह, शंकर मनराल,जगदीश सिंह सतवाल, नारायण सिंह अधिकारी, भोपाल सिंह,जीवन सिंह, सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।