
अल्मोड़ा| आजकल ऐसा समय है कि अगर तकनीक और ज्ञान को सही दिशा में प्रयोग किया जाए तो जिंदगी बदलने में देर नहीं लगती है| यह बात सच कर दिखाइए सौरभ जोशी ने| सौरभ जोशी और उनके परिवार की जिंदगी भी यूट्यूब ने ऐसी ही बदली है| ब्लॉग बनाकर वह अंतरराष्ट्रीय फलक पर छा चुके हैं| यूट्यूब पर अब तक 934 वीडियो अपलोड हो चुकी है और 1.44 करोड़ लोग उनके सब्सक्राइब है| इनके ब्लॉग में उत्तराखंड के खान-पान रहन-सहन संस्कृति और प्राकृतिक सुंदरता की झलक मिलती है|
खास बात यह है कि कुछ साल पहले जो पिता दूसरों के घरों में पेंट कर दो चार सौ कमाते थे| आज उनका बेटा अपने हुनर के कारण हर महीने 40 लाख कमा रहा है| मूल रूप से टोटाशिलिंग कौसानी जिला अल्मोड़ा, व हाल ओलिविया कॉलोनी हल्द्वानी निवासी 23 वर्षीय सौरभ ने केवल उत्तराखंड बल्कि देश के यूट्यूबर्स में बड़ा नाम बन चुके है| वीडियो अपलोड होते ही उनके लाखों व्यूज आ जाते हैं|
बताते चलें कि सौरभ जोशी किसी परिचय के मोहताज नहीं है, उनकी लोकप्रियता बढ़ती जा रही है| कॉमेडियन व अभिनेत्री भारती सिंह ने सौरव जोशी को आमंत्रण पत्र भेजा है| फिल्म अभिनेता आशीष विद्यार्थी सौरभ से मिलने उनके पैतृक आवाज कौसानी पहुंची थे लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी|
